{"_id":"5c264da1bdec22570670649c","slug":"121546014113-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपानी में लकड़ी से भरा वाहन और मालन में ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपानी में लकड़ी से भरा वाहन और मालन में ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लैंसडौंन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सनेह-लालपानी मार्ग पर वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरा एक छोटा हाथी वाहन पकड़ लिया। दूसरी ओर टीम ने मालन नदी में खनन कर रही एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। मामले में वाहन स्वामी और लकड़ी ठेकेदार के खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में चालान काटा गया है।
रेंजर आरपी पंत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने सनेह-लालपानी मार्ग पर सनेह की ओर से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में आम, अमरूद की लकड़ियां बरामद हुई। चालक से रवन्ना के कागजात मांगे जाने पर वह मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा पाया। वाहन को सीज कर रेंज कार्यालय में खड़ा कर दिया गया। मामले में लकड़ी ठेकेदार काशीरामपुर निवासी सत्य प्रकाश गोदियाल के खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में चालान काटा गया है। दूसरी ओर वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान मालन नदी में अवैध रूप से खनन सामग्री भर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर रेंज कार्यालय लाकर खड़ा कर दिया गया है। मामले में भीमसिंहपुर (कलालघाटी) निवासी वाहन स्वामी सुभाष जखमोला का वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में चालान काटा गया है।
.
जारी
अशोक केष्टवाल