{"_id":"5b3666ff4f1c1b254d8b9165","slug":"121530291967-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले हुए शर्मिंदा: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले हुए शर्मिंदा: भाजपा
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस की ओर से की जा रही राजनीति की निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के उन नेताओं को शर्मिंदा होना चाहिए, जो सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे थे।
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चुनावों में एक के बाद एक हार से कांग्रेस में हताशा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनर्गल बयानबाजी कर सेना का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पाकिस्तान को और बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेना के बजट को कम करने की बात कह रही है, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन कर भाजपा ने सीमा पर तैनात जवानों को जो सम्मान दिया है, वह कांग्रेस नहीं कर पाई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विजय लखेड़ा, सुरेंद्र बिजल्वान, गजेंद्र मोहन धस्माना, रजत भट्ट, पवन कुमार, सुरेश शर्मा, गौरव मिश्रा, अमित भारद्वाज, मोहन नेगी आदि ने विचार रखे।