{"_id":"5b0c3c924f1c1bf26e8b4fe7","slug":"121527528594-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे एसएसबी स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे एसएसबी स्वयंसेवक
Updated Mon, 28 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। नौकरी और पेंशन की मांग को लेकर एसएसबी स्वयंसेवकों ने लैंसडौन गांधी चौक से तहसील परिसर तक केंद्र व राज्य सरकारी के खिलाफ नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। उन्होंने तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन से पूर्व पंचायती धर्मशाला में स्वयंसेवकों की बैठक हुई। इसमें संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटि ने कहा कि न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में बीस हजार गुरिल्लाओं के साथ अन्याय हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों के आश्वासन के बाद भी उनकी समस्या जस की तस है। 12 वर्षों से उनकी मांगें सरकार के समक्ष लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनके आंदोलन को तोड़ने के लिए भ्रम पैदा कर रही है। लेकिन, गुरिल्ला उनकेक बहकावे में आएं। आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर मान सिंह नेगी, कुंदन सिंह रावत, बृजमोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, अमर सिंह, सुनीता देवी, वीरा देवी, मधु भंडारी व सरस्वती देवी आदि ने अपने विचार रखे।