फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दुगड्डा ब्लाक के धरियालसार गांव के पास फटा बादल

दुगड्डा ब्लाक के धरियालसार गांव के पास फटा बादल

Sun, 13 Aug 2017 09:39 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लाक के धरियालसार गांव के पास फटा बादल
दुगड्डा। दुगड्डा ब्लाक के धरियालसार गांव के पास बादल फटने से उठे पानी के सैलाब से करीब तीन किमी क्षेत्र में खाई बन गई। पैदल पुलिया, पेयजल लाइन और सैकड़ों पेड़ आपदा की भेंट चढ़ गए। बाढ़ की चपेट में आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे विधानसभा यमकेश्वर के ग्राम पंचायत जमरगड्डी के राजस्व ग्राम धरियालसार के निकट नाले में बादल फटने से बरसाती नाला करीब तीन किमी तक गहरी खाई में बदल गया। पानी का प्रवाह इतना तेज था कि इसके रास्ते में आने वाले पेड़, पुल और उपजाऊ भूमि सब नष्ट हो गए। नेगणा के क्षतिग्रस्त पुल के समीप नाले के दो हिस्सों में बंटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बच गई।
विज्ञापन

नेगणा के वीरेंद्र सिंह, राहुल चौहान, बलवंत सिंह व दीपक चौहान ने बताया कि नाले में तीव्र प्रवाह से बारिश का पानी बहने से नेगणी की पेयजल योजना ध्वस्त हो गई। मल्ली जमरगड्डी के गुणिया स्रोत स्थित पैदल पुल और धरियालसार के निकट पैदल पुल बह गया। इसके कारण क्षेत्रीय जनता और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से आपदा प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध तथा पैदल रास्ते व पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश राणा ने बताया कि उन्होंने आपदा से प्रभावित धरियालसार और नेगणा गांव का दौरा किया। जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। केवल दो पुल, पैदल रास्ते तथा कुछ गोशालाओं में दरार पड़ी है। ग्राम प्रधान को क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed