फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   12 hours jam due to highway collapse

हाईवे धंसने से 12 घंटे लगा रहा जाम

Sun, 09 Jan 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
12 hours jam due to highway collapse
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच एनएच पर सड़क धंसने से लगी वाहनों की लाइन। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग के आठ किमी. पर हाईवे धंसने और पहाड़ी से मलबा आने से रविवार को 12 घंटे तक जाम लगा रहा। एनएच विभाग ने हाईवे का मलबा हटाकर एक-एक कर वाहनों को पार कराया, जिसके कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गत 28 दिसंबर को एनएच पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हाईवे पर पुश्ता निर्माण का कार्य चल रहा था और चार साल से हाईवे जर्जर हाल में होने के कारण यहां हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा भरभराकर खोह नदी में समा गया था। इसके बाद एनएच विभाग ने हाईवे निर्माण के लिए पहाड़ी का कटान किया था। रविवार सुबह करीब छह बजे हाईवे के नीचे पुश्ता निर्माण का कार्य चल रहा था कि यहां अचानक हाईवे किनारे से धंस गया और ऊपरी हिस्से की पहाड़ी से भारी मलबा हाईवे पर आ गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हाईवे जाम होने पर एनएच विभाग ने जेसीबी लगाकर हाईवे खोलने का प्रयास किया, लेकिन दिन भर मलबा आने और हाईवे धंसने से यहां सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक जाम की स्थित बनी रही। हाईवे जाम होने कारण बस से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोग और लैंसडौन को जाने वाले पर्यटक हाईवे पर ही फंस गए। लोगों को वाहनों में घंटों बैठकर हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। हाईवे का मलबा हटाकर यहां एक-एक कर हल्के वाहनों की आवाजाही करवाई गई।
विज्ञापन

- बारिश के कारण आठवें किमी. के करीब 50 मीटर हस्से में पहाड़ी से बार-बार मलबा आने और हाईवे धंस गया जिसके कारण जाम लगा रहा। हाईवे पर वाहनों के लिए रास्ता बनाकर एक-एक कर वाहनों को निकाला गया। - अरविंद जोशी, अपर सहायक अभियंता, एनएच खंड धुमाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed