{"_id":"5c7810f1bdec224df422edac","slug":"11551372529-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई से कराएं वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई से कराएं वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। बार एसोसिएशन समेत कई संगठनों के वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर मृतक वकील की पत्नी रेखा रघुवंशी और अन्य संगठनों के सदस्यों का बृहस्पतिवार को 200वें दिन भी कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द ही इस मामले में एक याचिका हाईकोर्ट में दायर की जाएगी, जिसमें हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में धरने पर बैठे कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आलोक रावत, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, ललित पटवाल, उत्तराखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी, एडवोकेट आशुतोष देवरानी, आशुतोष कंडवाल, हुकुम सिंह, संजय मलासी, आशीष किमोठी आदि ने कहा कि सुशील रघुवंशी हत्याकांड का डेढ़ साल बाद भी खुलासा न होना चिंताजनक है। 13 सितंबर, 2017 को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश घर के सामने गोली मारकर हत्या कर गए, लेकिन पुलिस, सीआईयू, एसटीएफ और अब एसआईटी हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है।