फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   भालुओं से बचने के प्रयास में युवती ने सड़क से नीचे लगाई छलांग, रेफर

भालुओं से बचने के प्रयास में युवती ने सड़क से नीचे लगाई छलांग, रेफर

Fri, 28 Dec 2018 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
भालुओं से बचने के प्रयास में युवती ने सड़क से नीचे लगाई छलांग, रेफर
लैंसडौन/जयहरीखाल। जयहरीखाल- लैंसडौन मार्ग पर दौड़ के अभ्यास को निकली एक एथलीट युवती निशा राणा ने तीन भालुओें से जान बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई। सेना की टीम ने घायल एथलीट को सेना के चिकित्सालय पहुंचाया। जहां एथलीट के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम त्यूरा निवासी एथलीट निशा राणा (22) पुत्री नायब सूबेदार एमएस राना ने बताया कि वह कई सालों से दौड़ का अभ्यास करती आ रही है। अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी वह सुबह पांच बजे दौड़ के लिए निकली थी। वह जयहरीखाल-लैंसडौन मार्ग पर झारा पानी के निकट कच्ची पगडंडी से चर्च रोड की तरफ दौड़ लगा रही थी। इस दौरान तीन भालू सामने आ गए। खतरे को भांपते हुए वह झारापानी रोड की ओर वापस भागने लगी। भालू को पीछे भागते देख वह पैदल मार्ग से जयहरीखाल लैंसडौन मुख्य मार्ग पर आ गई और कुछ दूर दौड़ने के बाद करीब 12 फीट सड़क के नीचे छलांग लगा दी। इसी बीच नियमित दौड़ पर गढ़वाल राइफल्स के जवान भी दौड़ लगाते हुए सड़क पर पहुंच गए। जवानों को सड़क पर आता देख भालू जंगल की ओर भाग गए। सैनिकों ने युवती उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed