{"_id":"5c2259fbbdec2256e821e802","slug":"11545755131-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडक्टर ने छात्रा का यात्रा कार्ड अमान्य बताकर बस से उतारा, अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडक्टर ने छात्रा का यात्रा कार्ड अमान्य बताकर बस से उतारा, अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार की मवाकोट निवासी एक छात्रा ने उत्तराखंड परिवहन निगम के देहरादून डिपो के एक बस कंडक्टर पर उसका यात्रा कार्ड अमान्य बताकर बस से उतारने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने कोटद्वार रोडवेज डिपो के एजीएम से मामले की लिखित शिकायत की है। कोटद्वार डिपो के अधिकारियों ने छात्रा की शिकायत को मुख्यालय भेज दिया है।
मवाकोट निवासी छात्रा ने बताया कि वह 22 दिसंबर को कोटद्वार से देहरादून जाने के उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में बैठी। कोटद्वार से करीब दो किमी. आगे यूपी बार्डर के पास कौड़िया चेक पोस्ट पर बस कंडक्टर ने उसके यात्रा कार्ड (छात्रा पास) को अमान्य बताया और बस से उतरने को कहा। छात्रा ने कहा कि उसका पास 30 जून, 2019 तक मान्य है। लेकिन कंडक्टर नहीं माना और उसके साथ अभद्रता पर उतारू हो गया। छात्रा ने बताया कि उसने कंडक्टर को टिकट के पैसे काटने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना और बीच रास्ते में बस से उतार दिया। छात्रा का आरोप है कि कंडक्टर ने उसके साथ अभद्रता की और शिकायत करने की बात पर मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। छात्रा ने बताया कि वह बमुश्किल से कौड़िया से कोटद्वार रोडवेज डिपो तक आई और अगली बस से देहरादून के लिए रवाना हुई। छात्रा ने उत्तराखंड परिवहन निगम से आरोपी कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि छात्रा की शिकायत को उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।