{"_id":"5c1bc27cbdec2256ce0810da","slug":"11545323132-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़, आगजनी और मारपीट की घटना के विरोध में भाजपा का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले भाजपाइयों की गिरफ्तारी की मांग की है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मालवीय उद्यान स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील तिराहे पर पहुंचे और पुतले को आग के हवाले कर दिया। जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि राफेल मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जब कांग्रेस के शीर्ष नेता पत्रकारों के सम्मुख अपनी बात रख रहे थे, तभी भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में आकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कांग्रेस कार्यालय में आगजनी करते हुए कार्यालय को भारी नुकसान पहुंचाया और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।
पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, सुनीता बिष्ट, डा. नंद किशोर जखमोला, कृष्णा बहुगुणा, मीना बछवाण, शंकुतला चौहान, कुसुम असवाल, बीना देवी, प्रीति, बीडी नवानी, गुड्डू सिंह चौहान, हुकुम सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रदीप नेगी, मनोज रावत, भूपेंद्र शिल्पी, हर्षिता रावत, किरन, मनमोहन सिंह, गबर सिंह, राजेंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।
.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की निंदा की
कोटद्वार। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़-फोड़ को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की । वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा तानाशाही, गुंडागर्दी के बल पर सरकार चला रही है। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तीन राज्यों में हार से भाजपा बौखला गई है। भाजपा कार्यकर्ता बौखलाहट में कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ कर प्रदेेश अध्यक्ष पर हमला कर रहे हैं। वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक युवा कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन कर सरकार पर दबाव बनाएगी। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीरेंद्र चौधरी, अमरदीप सिंह, धनीश, सुरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, प्रवीन, सौरभ रावत, दिनेश अग्रवाल, संजीव कुमार, संदीप सिंह शुभम देव आदि ने विचार रखे।