{"_id":"5b39018b4f1c1b254d8b96d3","slug":"11530462603-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवतापरक शिक्षा पाने के लिए बीजीयू के छात्र विदेश रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवतापरक शिक्षा पाने के लिए बीजीयू के छात्र विदेश रवाना
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी झंडीचौड़ उत्तरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का आठ सदस्यीय दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए मलेशिया और सिंगापुर दौरे के लिए रवाना हो गया। इनके साथ ही बीस फैकल्टी भी गए हैं। एक जुलाई से सात जुलाई तक छात्र-छात्राओं और फैकल्टी को विशेषज्ञों की ओर से व्यापारिक रणनीति और प्रबंधन पर व्याख्यान दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विवि के कुलसचिव डा. जयंती प्रसाद नौटियाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की ग्लोबल एप्रोच के अंतर्गत उच्च शिक्षा के वैश्विक मानकों को अपनाते हुए विवि की ओर से कई अभिनव कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विवि की ओर से विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान का आदान-प्रदान करने के लिए कई समझौते किए गए हैं, जिसमें भूटान शिक्षा मंत्रालय के साथ शिक्षा समझौता, नार्वे विश्वविद्यालय व मुहिम्वली विश्वविद्यालय इंग्लैंड, शैफील्ड हालम वेस्टर्न विश्वविद्यालय आस्ट्रेलिया, जीबी कारपोरेशन वियतनाम और मालदीव शिक्षा मंत्रालय के साथ समझौता उल्लेखनीय है। डा. नौटियाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के आठ विद्यार्थी शिल्पा रावत, अनुराग, शिवम नेगी, दीपांशू देवरानी, आंचल शर्मा, मेघा रावत, प्रिया रावत और राखी बिष्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे और भगवंत समूह के अन्य बीस फैकल्टी व विद्यार्थी एक जुलाई से सात जुलाई तक मलेशिया और सिंगापुर में शैक्षणिक दौरे पर रहेंगे। वहां के प्रबंध शास्त्री डा. वांग हिंद थॉग व्यापारिक रणनीति और नवीन संकल्पनाओं और नवोन्मुषी वातावरण में प्रबंधन पर डा. थेरेसा विशेष व्याख्यान देंगे।