फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, महिला घायल

अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, महिला घायल

Sun, 12 May 2019 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, महिला घायल
दुगड्डा। सतपुली से आ रही कार नेशनल हाईवे में ऐता गांव के यात्री शेड के निकट पलट गई। दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। उसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में उपचार कराया गया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। कार में एक बच्चे सहित आठ लोग सवार थे। दुर्घटना का कारण कार के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दुगड्डा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सेलाकुई देहरादून निवासी सत्यप्रसाद बडोला अपने परिवार के साथ अपने गांव कुमाड़ी में पूजा में शामिल होने गए थे। रविवार को वह परिवार समेत देहरादून वापस लौट रहे थे। रास्ते में दुगड्डा से एक किमी आगे ऐता गांव के यात्री शेड के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सत्यप्रकाश बडोला की पत्नी गोदांबरी देवी (55) घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दुगड्डा चौकी पुलिस ने घायल गोदांबरी देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा लाकर उपचार कराया। कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि दुगड्डा पहुंचने पर अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को विपरीत दिशा की ओर मोड़ दिया, जिससे कार सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed