फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विधायक रितु ने किया टोलबार-मोहरागांव बल्ला मोटर मार्ग को शिलान्यास

विधायक रितु ने किया टोलबार-मोहरागांव बल्ला मोटर मार्ग को शिलान्यास

Thu, 07 Mar 2019 10:18 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
विधायक रितु ने किया टोलबार-मोहरागांव बल्ला मोटर मार्ग को शिलान्यास
political - फोटो : amarujala

विज्ञापन
दुगड्डा। यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत क्षेत्र फरसूला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनने वाले सात किमी टोलबार मोहरागांव बल्ला मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। यह मार्ग 340.98 लाख की लागत से तैयार किया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने पर खुशी व्यक्त की।

विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि दुगड्डा के मोहरागांव के ग्रामीण 70 के दशक से टोलबार मोहरागांव बल्ला मोटर मार्ग के निर्माण की मांग कर थे। अब इस मार्ग को स्वीकृति मिल चुकी है। मार्ग का प्रथम चरण का कार्य भी शुरू हो गया है, जो 340.98 लाख की लागत से तैयार किया जाएगा। मार्ग का शिलान्यास करने के बाद विधायक ऋतु खंडूड़ी ने बैठक में कहा कि भाजपा सरकार पहाड़ के गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव मुख्य सड़क से जुड़ेंगे तो काश्तकारों के उत्पादों को विपणन के लिए मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी और पलायन पर भी रोक लगेगी। बैठक में श्रम विभाग की निदेशक शशिकला केष्टवाल ने ग्रामीणों को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पर्वतीय मंडल अध्यक्ष चंडी प्रसाद कुकरेती, सांसद प्रतिनिधि अनिल बहुगुणा, विधायक प्रतिनिधि बृजमोहन उनियाल, एसके द्विवेदी, उपप्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे, क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि देवी, लक्ष्मी देवी, धीरेंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमा जुयाल, राधेश्याम अग्रवाल, जीपी खर्कवाल व दुगड्डा के नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed