फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   प्रवासियों ने शादी समारोह में अपनाया समलौण पौधरोपण

प्रवासियों ने शादी समारोह में अपनाया समलौण पौधरोपण

Tue, 26 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रवासियों ने शादी समारोह में अपनाया समलौण पौधरोपण
कोटद्वार। अंगणी ग्रामवासी समूह की पहल पर रिखणीखाल क्षेत्र में चल रहे समलौंण पौधरोपण अभियान को प्रवासियों का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। इससे प्रेरणा लेकर डोईवाला ब्लाक के जीवनवाला में रह रहे अंगणी गांव के एक परिवार की पुत्री पूजा के विवाह पर नवदंपति ने समलौंण पौधा रोपा।
विज्ञापन

ग्रामवासी समूह के अध्यक्ष मुकुंद सिंह चौहान ने बताया कि अंगणी ग्रामवासी समूह अंगणी गांव के लोगों और प्रवासियों के बीच मेलजोल के उद्देश्य से चार सालों से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। समूह के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए गत वर्ष से समलौंण पौध रोपण अभियान शुरू किया था। अब तक 20 नवदंपति अपने-अपने गांव और रिखणीखाल क्षेत्र के ताड़केश्वर मंदिर में फलदार पौधे रोप चुके हैं। इन पौधों की देखरेख और सुरक्षा वर-वधू के परिजन करते हैं। यहां टिहरी जिले के दूरवर्ती गांव अगिंडा में तैनात प्रधानाध्यापक बृजमोहन चौहान की बहन आरती के विवाह पर नवदंपति ने लीची का पौधा समलौंण पौधे के रूप में रोपा था। समलौण अभियान को सफल बनाने में समूह के महासचिव तीरथ सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान, बृजमोहन सिंह चौहान, धनपाल सिंह चौहान, सुनील सिंह, सोबन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान, बुद्धि सिंह आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed