{"_id":"5b0edfa04f1c1bf16e8b5597","slug":"111527701408-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल, सुरक्षा का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल, सुरक्षा का दिया भरोसा
Updated Wed, 30 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/दुगड्डा। जनपद पौड़ी के एसएसपी जेआर जोशी के निर्देश पर कोटद्वार और दुगड्डा पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से भेंटकर उनका हाल जाना।
बुधवार को कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल के नेतृत्व में एसआई प्रदीप नेगी, एसआई संदीप शर्मा, एसआई वर्षा और एसआई लक्ष्मी सकलानी ने कालाबड़, आमपड़ाव, लकड़ी पड़ाव और सनेह क्षेत्र के बुजुर्गों से मुलाकात कर उनसे कुशलक्षेम पूछी। बुजुर्गों ने कोटद्वार में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस को इन पर अंकुश लगाना चाहिए। इस पर पुलिस ने बुजुर्गों को फल वितरित करते हुए उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
नगर पालिका क्षेत्र दुगड्डा में चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। व्यवसायी शिव दयाल बंसल पूर्व शिक्षाविद रामअवतार गर्ग, पूर्व सैनिक मोहन सिंह राणा ने कहा कि युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए पुलिस को मादक वस्तुओं की विक्री पर अंकुश लगाना चाहिए। एसआई विनोद ने बुजुर्गों को उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
-फोटोे