फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार-भाबर के 73 गांव के घरों की हाउस नंबर से होगी पहचान

कोटद्वार-भाबर के 73 गांव के घरों की हाउस नंबर से होगी पहचान

Wed, 02 May 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार-भाबर के 73 गांव के घरों की हाउस नंबर से होगी पहचान
कोटद्वार। अब नगर निगम में शामिल किए गए कोटद्वार और भाबर के 73 गांवों के घर हाउस नंबर से जाने जाएंगे। नगर निगम कार्यालय ने नगर निगम चुनाव को लेकर निर्वाचन सूची सार्वजनिक कर दी है। इसमें मतदाताओं के नाम, गांव की जगह मोहल्ला और हाउस नंबर अंकित किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर निगम चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत नगर निगम कोटद्वार ने निर्वाचन सूची तैयार कर इसमें सुधार के लिए उसे गौरी पुस्तकालय में सार्वजनिक कर दिया है। सुबह से ही नगर निगम सूूची में अपना नाम, वार्ड और हाउस नंबर देखने वालों में उत्सुकता रही। लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर वोटर लिस्ट में अपने नाम देखे और अपना हाउस नंबर नोट किया। इस दौरान कई लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं पाए जाने के कारण उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों से इसका विरोध जताया। नगर निगम की ओर से नामांकन सूची को प्राप्त करने के लिए प्रति पेज चार रुपया निर्धारित किया गया है। इसमें लोग सूची को अपने घर ले जा सकते हैं। साथ ही त्रुटियों को दूर करने के लिए नगर निगम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी ने बताया कि वोटर लिस्ट में नामों की जांच के लिए वोटर लिस्ट सार्वजनिक की गई है। इसमें लोग अपने नाम को देख सकते हैं। उसमें कमियां पाई जाने पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed