फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छह माह में क्षेत्र की तस्वीर बदलने के दावों की खुली पोल: सुरेंद्र

छह माह में क्षेत्र की तस्वीर बदलने के दावों की खुली पोल: सुरेंद्र

Mon, 25 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
छह माह में क्षेत्र की तस्वीर बदलने के दावों की खुली पोल: सुरेंद्र
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा के छह माह में कोटद्वार की तस्वीर बदलने के दावों की पोल खुल गई है। कोटद्वार विकास में पिछड़ गया है। कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई विकास योजनाएं ठप कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अपने शासनकाल में शुरू कराए गए ग्रास्टनगंज खोह नदी पर निर्माणाधीन मोटर पुल का निरीक्षण किया। कहा कि जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में सत्तारूढ़ हुई है, पूर्व में स्वीकृत विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। पूर्व में स्वीकृत सड़कों पर काम रोक दिया गया है। विकास योजनाओं के लिए सरकार के पास बजट नहीं है। भाजपा के चुनावी दावों के अनुसार कोटद्वार का कायाकल्प छह माह में हो जाना चाहिए था, लेकिन कोटद्वार की जनता भाजपा को वोट देकर छह माह में ही पछताने लगी है। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत ग्रास्टनगंज मोटर पुल, लालढांग- चिलरखाल मोटर मार्ग निर्माण का कार्य भी जस का तस पड़ा है, जबकि लालढांग मार्ग के लिए आरबीआई-81 तकनीक से सात करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवा दी गई थी। जनता सवाल पूछ रही है कि छह महीने में कोटद्वार की तस्वीर बदलने के दावों का क्या हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान विपुल बलूनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश नेगी, सुधा असवाल, सुुशील बलूनी, कुंवर सिंह नेगी, कुंवर सिंह रावत, बीरेन्द्र सिंह, सुनीता देवी, उषा देवी, तारा देवी, नीलू देवी, पार्वती देवी, पमू देवी, कृष्णा बहुगुणा, रंजना रावत, बीडी नवानी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed