{"_id":"59c3f6f84f1c1b8a688b5d0d","slug":"111506014968-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनाऊं गांव में गुलदार ने दो लोगों पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनाऊं गांव में गुलदार ने दो लोगों पर हमला कर किया घायल
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। ब्लाक के ग्राम कुनांऊ में गुुलदार के हमले में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
कुनांव निवासी 35 वर्षीय निजाम अली और उसका भाई मलखान अपने खेतों में जा रहे थे, तभी झाड़ी के अंदर घात लगाए बैठे गुलदार ने दोनों पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गुलदार के हमले में निजाम अली का एक हाथ टूट गया और मलखान भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजा जी पार्क के रेंजर राजेंद्र मोहन नौटियाल ने घटना स्थल का दौरा किया। समाजसेवी चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि कुनांऊ में काफी समय से गुलदार का आंतक बना हुआ है। कनांऊ गांव में घूम रहे गुलदार की उम्र अधिक होने से वह जंगल में शिकार नहीं कर पाने से ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। उन्होंने राजाजी पार्क के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने और दोनो पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। ब्यूरो