फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मृतक के रिश्तेदार की गिरफ्तारी पर भड़के विभिन्न संगठन, प्रदर्शन

मृतक के रिश्तेदार की गिरफ्तारी पर भड़के विभिन्न संगठन, प्रदर्शन

Sat, 11 May 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
मृतक के रिश्तेदार की गिरफ्तारी पर भड़के विभिन्न संगठन, प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक जगत सिंह रावत की मौत के बाद हुए बवाल में मृतक के रिश्तेदार की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को विभिन्न संगठनों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस मौके पर डाक्टर के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
बेस अस्पताल में पांच मई की रात उपचार के दौरान पूर्व सैनिक जगत सिंह रावत की मौत हो गई थी। अस्पताल में हंगामा करने और चिकित्सक से अभद्रता के आरोपी रिश्तेदार की गिरफ्तारी के बाद विभिन्न संगठनों ने तहसील में प्रदर्शन किया उसके बाद सभा में पूर्व सैनिक की मौत के मामले में घोर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि चिकित्सक संवेदनहीन हो गए हैं। परिजनों ने उसकी मौत पर हंगामा काटा तो उल्टे उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया गया। चेतावनी दी कि यदि आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील में सभा के बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे, यहां उन्होंने प्रभारी कोतवाल प्रदीप नेगी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मृतक के रिश्तेदार ऋतुराज सिंह रावत ने गत आठ मई को थाने में तहरीर दी, लेकिन अभी तक आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे पुलिस ने पीड़ित परिवार के सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में पुलिस की कार्यशैली की निंदा करते हुए इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की की गई। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद सूरज प्रसाद कांति, विपिन डोबरियाल, गीता नेगी, प्रवेंद्र सिंह रावत, अनिल रावत, गिंदी दास, सोनिया नेगी, अनिल नेगी, दीपू पोखरियाल, महावीर सिंह रावत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, प्रीति नेगी, मृतक का पुत्र विजेंद्र रावत, ऋतुराज का भाई पुष्पराज आदि शामिल रहे।
.
भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने भेजा डीएम को ज्ञापन
कोटद्वार। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर मामले में मृतक के गिरफ्तार रिश्तेदार को अविलंब रिहा करने और मामले की जांच करा आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय रावत ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि बेस अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी इस तरह हावी हो गई है कि मरीज के साथ पहुंचे तीमारदारों के अनुरोध करने पर भी मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल रहा है।

अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था न होने से डाक्टरों में रोष
कोटद्वार। पांच मई को बेस अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बेस अस्पताल में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने से चिकित्सकों और स्टाफ में प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। चिकित्सकों और स्टाफ का कहना है कि चिकित्सालय के आकस्मिक कक्ष में पहुंचकर लोग चिकित्सकों और स्टाफ के साथ अभद्रता कर रहे हैं। कई बार-प्रशासन से चिकित्सालय में सुरक्षा मुहैया कराने और चिकित्सालय परिसर में पुलिस पिकेट खोल वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग उठाई गई थी, बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed