{"_id":"5c210971bdec22570d2dd50d","slug":"101545668977-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल मंडल को मिले 253 सहायक अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल मंडल को मिले 253 सहायक अध्यापक
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल के माध्यमिक विद्यालयों को नए साल में 253 सहायक अध्यापक मिल गए हैं। इनमें 226 शिक्षकों का चयन अधीनस्थ चयन आयोग और 27 का विभागीय लिखित परीक्षा के माध्यम से हुआ है। दस्तावेजों की जांच के बाद सभी नवनियुक्त शिक्षकों को अगले माह जनवरी में नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) महावीर बिष्ट के कार्यालय में 18 से 23 दिसंबर तक चयनित शिक्षकों की काउंसिलिंग संपन्न हुई। काउंसिलिंग में अधीनस्थ चयन आयोग की सीधी भर्ती से चयनित 240 अभ्यर्थियों में से 226 उपस्थित व 14 अनुपस्थित रहे, जबकि विभागीय लिखित परीक्षा से चयनित 31 अभ्यर्थियों में से 27 ने भाग लिया।
अपर शिक्षा निदेशक महावीर बिष्ट ने बताया कि गढ़वाल मंडल में नए साल में 253 सहायक अध्यापकों की तैनाती हो जाएगी। चयनित शिक्षकों के दस्तावेजों को जांच के लिए भेजा गया है। नववर्ष में चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की उपाधियां उत्तराखंड से बाहर के विवि की हैं, उन्हें औपबंधिक रखा गया है। अपर निदेशक ने यह भी बताया कि गढ़वाल मंडल को जल्द ही 350 सहायक अध्यापक और मिलेंगे, जिनकी काउंसिलिंग जनवरी 2019 के तृतीय सप्ताह में की जाएगी।
विज्ञापन
इन विषयों में मिले हैं सहायक अध्यापक
अधीनस्थ चयन आयोग की सीधी भर्ती से हिंदी सामान्य- 93, हिंदी महिला- 5, कला सामान्य- 76, कला महिला -4, गणित महिला-3, संगीत सामान्य-1, संगीत महिला-4, अंग्रेजी महिला-5, उर्दू सामान्य-1, गृह विज्ञान सामान्य-1, गृह विज्ञान महिला-8, संस्कृत सामान्य- 9, संस्कृत महिला-1, व्यायाम महिला-6 एवं वाणिज्य सामान्य नौ।
भर्ती विभागीय लिखित परीक्षा
विभागीय लिखित परीक्षा के हिंदी सामान्य-15, कला महिला- 1, अंग्रेजी सामान्य-8, अंग्रेजी महिला-1, गृह विज्ञान महिला-1, वाणिज्य सामान्य-एक।