{"_id":"5aec95dc4f1c1ba1098b8226","slug":"101525454300-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गापुरी में शराब की दुकान के विरोध में धरना प्रदर्शन तीसरे दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गापुरी में शराब की दुकान के विरोध में धरना प्रदर्शन तीसरे दिन जारी
Updated Fri, 04 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में दुर्गापुरी में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर महिलाओं ने प्रदेश भाजपा सरकार पर शराब को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने चुनाव के समय क्षेत्र का समग्र विकास सहित बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही शराब की दुकानें खोलकर माहौल खराब किया जा रहा है। घमंडपुर गांव की प्रधान ज्योति रावत ने कहा कि दुर्गापुरी में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से दुर्गापुरी में शराब का विरोध करने और आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने की अपील की है। इस मौके पर रजनी पटवाल, माया देवी, बिमला देवी, सुनीता नेगी, लक्ष्मी रावत, पवेत्री देवी, सतेश्वरी देवी, सुधा असवाल व ज्योति रावत सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
-फोटो