{"_id":"5a6cb49e4f1c1b82268b68b8","slug":"101517073566-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में बनेगा स्टेट हाईवे: तीरथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में बनेगा स्टेट हाईवे: तीरथ
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में केंद्र की मदद से हरिद्वार-कोटद्वार-रामनगर स्टेट हाइवे बनाया जाएगा। कहा कि इससे पूर्व की सरकारों ने केंद्र की ओर से दिए गए धन को खर्च नहीं कर पाई, जिसके कारण प्रदेश का विकास नहीं हो पाया।
भाजपा कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय मंत्री तीरथ सिंह ने बताया कि त्रिपुरा और नागालैंड में होने वाले चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। कहा कि पहले यहां के लोग भाजपा को पसंद नहीं करते थे, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में बढ़ रहे देश को देखते हुए यहां को लोगों का रुझान भाजपा की ओर हो गया है। उन्होंने इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कांग्रेस हटाओ अभियान के तहत अब पूरा फोकस बंगाल और केरल पर है। आगामी लोक सभा चुनाव में हम केरल में अधिक बढ़त लेंगे तो बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को केंद्र की कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस पर उत्तराखंड का विकास नहीं करने का आरापे लगाया। कहा कि कांग्रेस के नेताओं की जनविरोधी नीतियों और विकास की सोच नहीं होने के कारण कांग्रेस कार्यकाल में केंद्र की ओर से प्रदेश के विकास के लिए दिया गया पैसा लैप्स हो गया। लेकिन, वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश विकास की गति पकड़ रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में विकास कार्य धरातल पर नजर आएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।