{"_id":"59907abf4f1c1ba67d8b481e","slug":"101502640831-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमकेश्वर ब्लाक में 17 अगस्त से लगेंगे उज्जवला योजना के कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमकेश्वर ब्लाक में 17 अगस्त से लगेंगे उज्जवला योजना के कैंप
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम टोला में इंडेन गैस एजेंसी के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। इसमें इंडेन गैस एजेंसी से पहुंचे अजय असवाल ने बताया कि यमकेश्वर ब्लाक में बीपीएल परिवारों के उज्जवला योजना के कैंप लगाए जाने हैं। उन्होंने योजना से छूटे हुए बीपीएल परिवारों को अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी।
बैठक में आए ग्राम प्रधानों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यमकेश्वर ब्लाक में 17 अगस्त से ग्राम अट्टा में, 18 को पोखरखाल, 19 को दीउली, 20 को नीलकंठ, 21 और 22 को मोहनचट्टी, 23 को नोड़खाल, 24 को गैंड़, 25 को ग्राम पाटा, 26 व 27 को यमकेश्वर, 28 को हीराखाल, 29 को कांड़ी, 30 को भृगुखाल, 31 अगस्त और 1 सितंबर को बंचूरी, 2 को सीला, 3 को देवराना, 4 को किमसार और 5 सितंबर को गंगाभोगपुर मल्ला में उज्जवला योजना के कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान संगठन अध्यक्ष यमकेश्वर दिनेश भट्ट, सीआरसी समन्वयक मनोज नैथानी, ग्राम प्रधान पोखरी यशपाल सिंह, ग्राम प्रधान खेड़ा तल्ला रामेश्वर प्रसाद, ग्राम प्रधान जुड्डा सरोप सिंह, सुमित्रा देवी, अनीता देवी, गंभीर सिंह, बिनोद सिंह व गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।