{"_id":"598f2ee84f1c1b061c8b4a0a","slug":"101502555880-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैलूसैंण बाजार में चोरों ने दो दुकानें खंगाल उड़ाई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैलूसैंण बाजार में चोरों ने दो दुकानें खंगाल उड़ाई नकदी
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। विकासखंड द्वारीखाल के चैलूसैंण बाजार में चोरों ने दो दुकानों और एक मकान के ताले तोड़कर वहां से हजारों की नकदी उड़ा दी है। इसके अलावा अन्य कई दुकानों में भी चोरों में ताले तोड़ने का प्रयास किया है। घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दे दी गई है।
राजस्व पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात चोरों ने रवींद्र सिंह रावत की दुकान से चार हजार रुपये और रमेश सिंह नेगी की दुकान का ताला तोड़कर वहां से करीब 16 हजार रुपये और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने अमर सिंह, सतेंद्र शाह समेत कई अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया। चोरों ने चैलूसैंण निवासी राजकुमार सिंह के घर के भी ताले तोड़े।