फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   10 tableaux will be included in the Shobha Yatra of Shri Siddhbali

श्री सिद्धबली की शोभा यात्रा में शामिल होंगी 10 झांकियां

Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
10 tableaux will be included in the Shobha Yatra of Shri Siddhbali
श्री सिद्धबली महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में बोलते आयोजक। - फोटो : KOTDWAR
श्री सिद्धबली महोत्सव को लेकर आयोजित प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति की बैठक में तीन दिवसीय श्री सिद्धबली महोत्सव में यातायात व्यवस्था और कोरोना के खतरे को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने पर चर्चा की गई। साथ ही बताया गया कि तीन दिसंबर को बाबा की शोभायात्रा में 10 झांकियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण क्षेत्र में फैल रहा है, जिसके कारण मेल में उमड़ी भीड़ से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। उन्होंने महोत्सव के आयोजकों से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन दिवसीय आयोजन में कटौती करने का आग्रह किया, लेकिन आयोजकों ने पहले से ही पूरी व्यवस्था होने के कारण इसमें असमर्थता जताई। साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन करने का प्रशासन को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि तीन, चार और पांच दिसंबर को आयोजित श्री सिद्धबली महोत्सव के दौरान यातायात के दबाव को कम करने के लिए गिवईं स्रोत पुल के पास ऑटो और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोका जाएगा। कार और दो पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व (केटीआर) स्वागत कक्ष के पास की वन भूमि का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे आगे मंदिर के पुल पर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। सनेह और ग्रास्टनगंज के रास्ते आने वाले ट्रैफिक की दशहरा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। महोत्सव के सह संयोजक शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने बताया कि तीन दिसंबर को बाबा की शोभायात्रा में 10 झांकियों को शामिल किया जाएगा। चार दिसंबर को गढ़वाली भजन संध्या और पांच दिसंबर को बाबा के जागर और हिंदी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को कोरोना नियमों के पालन के साथ आयोजन करने का आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी, जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, विवेक अग्रवाल, रविंद्र नेगी, ऋषभ भंडारी, सीओ अनिल कुमार जोशी, कोतवाल विजय सिंह और यातायात निरीक्षक शिव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed