{"_id":"5d8cfbff8ebc3e93af0f5113","slug":"last-date-for-admission-in-iti-is-30-september-haridwar-news-drn3209638174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर, इसके बाद नहीं मिलेगा मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर, इसके बाद नहीं मिलेगा मौका
Thu, 26 Sep 2019 11:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्रों के पास 30 सितंबर तक अंतिम मौका है। इसके बाद छात्रों को एडमिशन लेने का मौका नहीं मिलेगा। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी 27 सितंबर तक ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई हरिद्वार के प्रधानाचार्य मनमोहन कुडियाल ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरिद्वार, विशिष्ट आईटीआई रोशनाबाद, डेलना, नारसन, लक्सर, पिरान कलियर, सिकरौड़ा, खानपुर में एनसीवीटी व्यवसायों में सत्र 2019 के लिए शेष सीटों पर संस्थान स्तर पर मैनुअल काउंसिलिंग प्रक्रिया से प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी दोबारा आवेदन कर सकते हैं, लेकिन दूसरी बाद उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थियों को सभी शैक्षिक और आरक्षण के प्रमाण पत्र जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के लिए संस्थान स्तर से आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर शाम 5 बजे तक है। आवेदनों की जांच के बाद 29 को मेरिट लगा दी जाएगी। इसके बाद प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।