फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five Prisoners Realesed On Bail

पांच कैदी जमानत पर रिहा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Five Prisoners Realesed On Bail
NA - फोटो : AMAR UJALA
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस के खतरों से बचाव के चलते अदालत के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को पांच विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत में रिहा कर दिया गया है। तहसीलदार अबरार अहमद ने बताया कि इनमें से चार कैदी चंपावत जिले के बाराकोट, चंपावत, टनकपुर व बनबसा के रहने वाले हैं। जबकि एक आरोपी उप्र के पीलीभीत जिले का है। इससे पूर्व नैनीताल जिले के रहने वाले दो कैदियों को बुधवार को उनके घर भेजा जा चुका है।  डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय व एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इन पांच कैदियों की निजी मुचलके से संबंधित तमाम औपचारिकता पूरी करने के बाद जमानत पर रिहा किया गया। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि सात साल से कम उम्र की सजा वाली धाराओं के आरोपियों को छह माह के लिए जमानत पर छोड़ा गया है। इन कैदियों को जमानत पर रिहा करने के बाद अब लोहाघाट बंदीगृह में कुल २७ कैदी रह गए हैं। इन आरोपियों पर वन्यजीव, सरकारी काम में बाधा, चेक बाउंस, बिजली चोरी व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed