{"_id":"5e85bfda8ebc3e72b32cf830","slug":"dismissed-work-from-dso-forcibly-sent-on-leave30","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसओ शिल्पी शुक्ला को हटाया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत की डीएसओ (जिला पूर्ति अधिकारी) शिल्पी शुक्ला से काम छीन लिया गया है। उन्हें फोर्स लीव पर भेजा गया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने ये कार्यवाही की है। उन पर लॉकडाउन के दौरान जिम्मेदारी से काम नहीं करने का आरोप लगा है। चंपावत के एसडीएम अनिल गर्ब्याल को डीएसओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने बताया कि डीएसओ शुक्ला २२ मार्च से जारी लॉकडाउन में जिम्मेदारी से काम नहीं कर रही थी। टीम वर्क की कमी के अलावा वे प्रशासन का अपेक्षित सहयोग भी नहीं कर रही थी। लॉकडाउन के दौरान दुकानों में जरूरी खाद्य सामग्री की उपलब्धता, अनिवार्य रूप से मूल्य सूची चस्पां करवाने के साथ सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से जरूरी खाद्य सामग्री के वितरण करवाने का महत्वपूर्ण जिम्मा सीधे तौर पर डीएसओ का है। लेकिन हीलहवाली के चलते डीएम ने उनसे काम छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।