{"_id":"56e44ffc4f1c1be5718b4568","slug":"a-fire-burns-in-a-stable-nine-cattle-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में आग लगने से नौ मवेशी जिंदा जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौशाला में आग लगने से नौ मवेशी जिंदा जले
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के कानीकोट गांव में शुक्रवार रात चंद्र सिंह और भागीरथी देवी की संयुक्त गौशाला में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गौशाला में रखी घास सहित उसमें बंधे नौ मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे गांव वालों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आवासीय भवनों को भी अपनी चपेट में ले लेती।
विज्ञापन
आग लगने से चंद्र सिंह की तीन बकरियां, एक घोड़ा, भागीरथी की तीन बकरियां, एक दुधारू भैंस और एक बैल की मौत हो गई। चंद्र सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था, जबकि भागीरथी देवी दूध बेचकर अपना गुजारा करती थी। अचानक हुए हादसे से दोनों ही परिवार गहरे सदमे में है। पनियां के राजस्व उप निरीक्षक हरीश गहतोड़ी ने मौके में जाकर क्षति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोनों ही लोगों को तत्काल राहत सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन