{"_id":"60c1035d8ebc3e2e3307877f","slug":"champawat1623262045","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से काम पर लौटेंगे एनएचएम कर्मी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आज से काम पर लौटेंगे एनएचएम कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से काम पर लौटेंगे एनएचएम कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश नेतृत्व की शासन और मिशन के अफसरों से वार्ता के बाद लिया निर्णय
एक माह तक काला फीता बांध कर करेंगे काम
चंपावत में भर्ती मरीजों को फल भी बांटे
नौ सूत्रीय मांगों को लेकर २८ मई से हड़ताल पर थे एनएचएम कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। २८ मई से हड़ताल कर रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संगठन मंगलवार से काम पर लौटेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की स्वास्थ्य सचिव और मिशन प्रबंधक से हुई वार्ता के बाद ये निर्णय लिया गया। संगठन ने कहा कि कर्मी एक माह तक काला फीता बांध कर काम करते रहेंगे। लेकिन एक माह के भीतर मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर पुनर्विचार करेगा।
इससे पूर्व संगठन ने सोमवार को जिला अस्पताल और जीवन अनमोल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। कर्मियों ने इन अस्पतालों में भर्ती १८ कर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। एनएचएम कर्मचारी संगठन के संरक्षक संजय पांडेय के नेतृत्व में फल वितरण करने वालों में जिलाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, सलाहकार गौरव पांडेय, दीपक पनेरू, दिनेश थ्वाल, प्रवीण भट्ट, हरीश पांडेय, मदन राणा, विनोद जोशी, प्रदीप कार्की आदि शामिल थे। एनएचएम कर्मियों के राष्ट्रीय स्तर की 42 महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन करने से खासा काम प्रभावित हो रहा था। साथ ही कोविड टीकाकरण, परीक्षण, विभिन्न पोर्टल पर आकड़ों की प्रविष्टि सहित कई काम पर असर पड़ा।
फोटो ०७ सीपीटी ०१पी
ये हैं मांगें:
नियमितिकरण, सेवा नियमावली लागू करना, आउटसोर्स के आधार पर नियुक्ति के आदेश को निरस्त करना, स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों का ५० प्रतिशत एनएचम कर्मियों से भरना, कोविड काल में मृत कर्मियों के आश्रितों को नौकरी, गोल्डन कार्ड की सुविधा, बोनस, वेतन विसंगति दूर करना और दस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी।
विज्ञापन
विज्ञापन