{"_id":"6891fbb0352b34684208a281","slug":"zila-panchayat-president-and-block-pramukh-will-be-from-bjp-only-dr-rawat-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-116795-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के ही बनेंगे जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख : डाॅ. रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के ही बनेंगे जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख : डाॅ. रावत
Tue, 05 Aug 2025 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चमोली जिले के प्रभारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मंत्री ने हाल ही हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जीतकर आए पंचायत प्रतिनिधियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री डाॅ. धन सिंह ने कहा कि जीते हुए पंचायत प्रतिनिधि भाजपा पर विश्वास जता रहे हैं। सभी जगहों पर भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बनेंगे।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने लोनिवि के विश्राम गृह में पहुंचकर सभी पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव के सफल संचालन के लिए बधाई दी। मंत्री ने जीते हुए जनप्रतिनिधियों को पार्टी और पार्टी की विचारधारा पर विश्वास जताने को कहा। लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों को लेकर चर्चा की। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बनेंगे। इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, राज्यमंत्री हरक सिंह नेगी, रामचंद्र गौड़, युमो उपाध्यक्ष प्रदीप नेगी, नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल आदि मौजूद रहे।
इंसेट
सरकार नहीं कर रही छात्रसंघ चुनाव के लिए इन्कार
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मेरे कार्यालय में कभी भी छात्र संघ चुनाव नहीं रुके। पत्रकारों के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पिछली बार न्यायालय संबंधी दिक्कत होने से छात्रसंघ चुनाव नहीं हो पाए थे। अब सरकार की तरफ से इस बार छात्रसंघ चुनाव के लिए कोई इन्कार नहीं है।