{"_id":"5ece7e618ebc3e90224c1d67","slug":"youth-living-in-quarantine-sent-home-two-sued-karnpryag-news-drn3454402122","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन में रह रहे युवक ने घर भेजा सामान, दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन में रह रहे युवक ने घर भेजा सामान, दो पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र थलीसैंण के एक क्वारंटीन सेंटर में रह रहे युवक को अपना सामान घर भेजना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक व उसके भाई के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं गैरसैंण में होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर तीन लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया।
पौड़ी में थलीसैंण थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि कैन्यूर गांव निवासी एक व्यक्ति 25 मई को नोएडा से लौटा था और इसे क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया था। बुधवार को इस व्यक्ति ने अपने भाई के हाथों अपनी अटैची व अन्य सामान घर भेज दिया। इसकी सूचना ग्राम प्रधान विनीता देवी ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सेंटर में रह रहे व्यक्ति के भाई को होम क्वारंटीन कर दिया है। सामान भी घर से बाहर रख दिया है।
वहीं गैरसैंण थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि थाना मेहलचौरी चौकी के ग्राम पालीवाल रोहिड़ा निवासी तीन लोग 14 मई को दिल्ली से गांव लौटे थे जिन्हें होम क्वारंटीन किया था, लेकिन तीनों घरों के बजाय गांव में घूमते मिले। तीनों के खिलाफ थाना आईपीसी की धारा 188, 269, डीएम एक्ट 51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बिना सूचना गांव पहुंचे प्रवासियों पर केस
पुरोला। बिना सूचना दिए गांव में प्रवेश करने पर राजस्व पुलिस ने दो प्रवासियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम आईएएस अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रवासियों को स्क्रीनिंग के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि बीते रोज हरियाणा से लौटे दो प्रवासी बिना सूचना दिए पुरोला प्रखंड के बेस्टी गांव में घुस गए। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्रवासियों को सीमा पर क्वारंटीन करना चुनौती
थराली। थराली क्षेत्र में इन दिनों प्रवासी रेड जोन, हॉटस्पॉट और ऑरेंज जोन से पहुंच रहे हैं। इन प्रवासियों को क्वारंटीन किया जा रहा है लेकिन लोग क्वारंटीन का पालन नहीं कर रहे हैं। अब कुछ दिनों में मुंबई से काठगोदाम, रामनगर, देहरादून और सहारनपुर के लिए जो ट्रेन आएंगी उनमें अधिकतर यात्री रेड जोन एरिया के हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए उन्हें सीमा पर ही क्वारंटीन करना चुनौती होगा क्योंकि रेड जोन से आने वालों को होम क्वारंटीन करने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। एसडीएम केएस नेगी ने कहा कि हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। संवाद