फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youth Congress workers raged to remove Bhandara

भंडारा हटाने पर भड़के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता

Sat, 13 Feb 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers raged to remove Bhandara
मलारी हाईवे पर रैणी के समीप सात दिनों से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे में लापता लोगों के परिजनों के साथ ही यहां काम कर रहे बीआरओ के मजदूरों के लिए खाने और चाय की व्यवस्था की गई है। शनिवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने निरीक्षण के दौरान पुलिस को कांग्रेस की ओर से लगाए भंडारे को आपदा प्रभावित क्षेत्र से दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए, जिस पर कार्यकर्ता भड़क गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कार्यकर्ता एक सप्ताह से निशुल्क भंडारा चला रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस तरह से भंडारे को यहां से हटाना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मौके पर भाजपा का भंडारा होता तो प्रशासन कभी नहीं हटाता। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी और यूथ कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट ने कहा कि महिला कार्यकर्ता भी निष्ठापूर्वक इस भंडारे में खाना बनाने में जुटी हैं, लेकिन प्रशासन का ऐसा रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed