{"_id":"6716621ad2597c2603004a01","slug":"youth-completed-70-km-trekking-in-five-days-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108758-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश: चमोली के युवाओं ने 70 किमी की ट्रेकिंग पांच दिनों की पूरी, देवग्राम से नंदीकुंड तक पहुंचा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश: चमोली के युवाओं ने 70 किमी की ट्रेकिंग पांच दिनों की पूरी, देवग्राम से नंदीकुंड तक पहुंचा दल
Tue, 22 Oct 2024 11:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:39 AM IST
सार
चमोली के 26 युवाओं का दल 17,500 फीट ऊंची चोटियों को पार कर देवग्राम से नंदीकुंड तक पहुंचा। पर्यटन विभाग की ओर से साहसिक ट्रेकिंग को बढ़ावा देने के लिए आयोजन किया गया>
विज्ञापन
नंदीकुंड की ट्रैकिंग पर पहुंचे चमोली के युवा। स्रोत: जागरुक पाठक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चमोली जिले के युवाओं ने उर्गम घाटी के देवग्राम से नंदीकुंड की ट्रेकिंग (70 किमी) को पांच दिन में पूरा कर लिया। उर्गम घाटी में साहसिक ट्रेकिंग को बढ़ावा देने और बुग्यालों का संरक्षण करने के उद्देश्य से आयोजित ट्रेकिंग अभियान में चमोली जिले के 26 युवक व युवतियां शामिल रहे।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग चमोली की ओर से इस साहसिक ट्रेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। नंदी कुंड ट्रेकिंग एंड एडवेंचर ग्रुप हिमालय देवग्राम उर्गम घाटी के सचिव रघुवीर बिष्ट ने दल का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि युवाओं का दल 15 अक्तूबर को उर्गम के देवग्राम पहुंचा।
विज्ञापन
अगले दिन रात्रि विश्राम के लिए वंशीनारायण मंदिर पहुंचा। वहां से वह मेनपाई बुग्याल पहुंचे और रात्रि विश्राम किया। 17,500 फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्रों चंदनिया शिखर, चंदनियाघट आदि क्षेत्रों को पार करते हुए दल नंदीकुंड पहुंचा। यहां नंदा के मंदिर में पूजा अर्चना की और वहां से दल लौट आया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सियासत: ...मैं अब ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर पाऊंगा, केदारनाथ उपचुनाव में इन्हें आगे रखना चाहते हैं हरीश रावत
यह पूरी यात्रा उन्होंने पांच दिनों में पूरी की। बताया कि दल में देवाल, ज्योतिर्मठ, कर्णप्रयाग व दशोली विकासखंड के जनार्दन थपलियाल, दीपक, कल्याण सिंह, विक्रम, हेमा, संगीता, पूजा, उषा, शिवानी, राजीव, रवि, दर्शन, प्रशांत, अनुज, सागर, तीरथ सहित अन्य युवा शामिल रहे।