फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youth can empower Gram Panchayats: Dr. Shailendra

ग्राम पंचायतों को सशक्त बना सकते हैं युवा : डॉ. शैलेंद्र

Wed, 17 Dec 2025 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 17 Dec 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Youth can empower Gram Panchayats: Dr. Shailendra
फोटो
विज्ञापन

सिमली में युवा जनप्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। पंचायत स्तर पर युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने और स्थानीय विकास में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से युवा जनप्रतिनिधि (पंचायत) सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए युवा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि ग्राम पंचायतों को युवा सशक्त बना सकते हैं। पंचायतों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया और महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही। सम्मेलन में पोखरी, जिलासू, नारायणबगड़, थराली, गैरसैंण आदि स्थानों से युवा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से आयोजित युवा जनप्रतिनिधि सम्मेलन (पंचायत) का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया। सिमली दुग्ध संघ कार्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और नवाचार की सोच होती है जो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पंचायत के प्रतिनिधियों को जनता की समस्या पता है। युवा प्रतिनिधि अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, पानी का सही उपयोग, पर्यावरण का संरक्षण आदि कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक महावीर रावत ने कहा कि ऐसे सम्मेलनों से युवाओं को नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने में मदद मिलती है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, राज्यमंत्री बलबीर घुनियाल, जिपंस उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, कार्यक्रम सह संयोजक विक्रम कठैत, अनिता रावत, रेखा देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, सूरज कुमार, ग्राम प्रधान काजल, जय प्रकाश कोठियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed