फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youth arrested for stealing goods worth two lakhs

Chamoli News: दो लाख के सामान की चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 05:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for stealing goods worth two lakhs
कर्णप्रयाग। पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर सेमीग्वाड़ के पास हॉटमिक्स प्लांट से सोमवार रात को हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार किया है। चोरी का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस टीम को 2500 रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के सीओ अमित कुमार सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 27 जून को आदित्य गोयल, निवासी-शिमला बाईपास रोड़ देहरादून ने कोतवाली कर्णप्रयाग में आकर तहरीर दी थी कि 26 जून की रात्रि को पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग में सेमीग्वाड़ के पास लगे उनके हॉटमिक्स प्लांट साइट से अज्ञात चोरों ने एक बैटरी, लोहे के नट बोल्ट, क्रैश बैरियर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर दिया है, जिनकी कीमत करीब लगभग दो लाख रुपये है। मामले में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। आरोपी की धड़पकड़ के दौरान पुलिस ने बुधवार को नगरासू क्षेत्र से अमन नेगी (21), ग्राम-पलेठी, थाना-कर्णप्रयाग को चोरी किए गए माल एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed