फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youth accused of raping a minor arrested, sent to jail

Chamoli News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 20 Sep 2024 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 20 Sep 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of raping a minor arrested, sent to jail
गोपेश्वर। कोतवाली चमोली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

कोतवाली चमोली में बुधवार को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई की उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ एक युवक ने जून माह में दुष्कर्म किया था। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ दिन पहले नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां पता चला कि वह गर्भवती है। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी ने जून माह में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। एसपी सर्वेश पंवार ने प्रभारी निरीक्षक को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम को आरोपी विनय (20) निवासी मजोठी को कोठियालसैंण गोपेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। एसआई पूनम खत्री ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed