फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Young man returning from marriage fell into a ditch, died

शादी से लौट रहा युवक खाई में गिरा, मौत

Wed, 23 Feb 2022 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
Young man returning from marriage fell into a ditch, died
क्षेत्र के एक गांव का युवक शादी से घर लौटते समय खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का पता परिजनों को पांचवें दिन चला।
विज्ञापन

खैनुरी गांव निवासी विनोद लाल (33) बीते 18 फरवरी को रिश्तेदारी की शादी में भूमला तोक गया था। परिवार के अन्य सदस्य दूसरी जगह शादी में गए थे। जबकि विनोद की पत्नी और एक साल की बेटी ही घर पर थे। बताया कि विनोद 18 फरवरी की रात को ही शादी से घर लौट रहा था, लेकिन जंगल में पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई, परिजन समझ रहे थे कि विनोद बरात में गया हुआ है, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। पांचवें भी जब विनोद घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। मंगलवार शाम को विनोद जंगल में मृृत मिला। सूचना पर पहुंची चमोली कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed