फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Young man died under suspicious circumstances, wife consumed poison in shock

Chamoli News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सदमे में पत्नी ने खाया जहर

Wed, 13 Nov 2024 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 13 Nov 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Young man died under suspicious circumstances, wife consumed poison in shock
पोखरी क्षेत्र के पोगठा गांव की घटना
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
गदेरे में लहूलुहान हालत में मिला शव, छह माह पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई तो सदमे में उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया। नवविवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। युवक शाम को अपने चाचा के घर गया था लेकिन लौटा नहीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना थाना पोखरी के अंतर्गत पोगठा गांव की है। उत्तम कुमार (22) पुत्र जसपाल लाल का शव गांव के पास चौरी गदेरे में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मृतक के पिता ने बताया कि उत्तम कुमार 11 नवंबर की शाम छह बजे अपने चाचा राकेश लाल के घर गया था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। काफी खोज के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन 12 नवंबर को काफी बीन के बाद चौरी गदेरे में उत्तम का शव पड़ा मिला। उसका चेहरा खून से सना हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उत्तम की शादी छह माह पहले ही हुई थी। पति की मौत की सूचना पर नवविवाहिता सविता देवी सदमे में आ गई और उसने जहर खा लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया जहां से उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। सविता की हालत स्थिर बनी हुई है। पोखरी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक मजदूरी करता था जबकि उसका छोटा भाई गौतम देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed