{"_id":"68419b25fe3a1e295f0a97fe","slug":"yoga-practice-was-conducted-in-mana-and-pokhari-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112851-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: माणा और पोखरी में कराया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: माणा और पोखरी में कराया योगाभ्यास
Thu, 05 Jun 2025 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 05 Jun 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर/पोखरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में देश के प्रथम गांव माणा और पोखरी के देवस्थान गांव के पंचायत भवन में योगाभ्यास कराया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से आयोजित योगाभ्यास में ग्रामीणों के साथ ही श्रद्धालु भी प्रतिभाग कर रहे हैं।
डॉ. एसके रतूड़ी ने लोगों को योग के बारे में जानकारी दी। इधर, पोखरी में योग अनुदेशक पूनम राणा और अंकित सिंह ने लोगों को योग का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, पार्षद रामेश्वरी सती और महिला मंगल दल अध्यक्ष कविता सती ने किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी ने योग से जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. जयदीप चंद्र आर्य, पीटी सती, राकेश सती, डॉ. रुधिर कोहली आदि मौजूद रहे।
योग प्रकृति के साथ संतुलन साधने का माध्यम
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। आयुष विभाग की ओर से पर्यटक क्षेत्र देवरियाताल में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रेमियों, छात्र-छात्राओं, वन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों व आयुष विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
योग अनुदेशक सर्वेश चंद्र तिवारी व वंदना देवी ने सूर्य नमस्कार व प्रार्थना के साथ योग की शुरुआत कर प्राणायाम समेत योग की कई विधाओं के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी डाॅ. प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि यह प्रकृति के साथ संतुलन साधने का माध्यम भी है। देवरियाताल में योगाभ्यास करने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करना था। इस मौके पर पौधे भी रोपे गए। संवाद