{"_id":"68a1b858ab319ee48303db55","slug":"worshiped-the-kshetrapal-deity-and-offered-new-grains-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-117040-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: क्षेत्रपाल देवता की पूजा की, नए अनाज का भोग लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: क्षेत्रपाल देवता की पूजा की, नए अनाज का भोग लगाया
Sun, 17 Aug 2025 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 17 Aug 2025 04:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के डिम्मर गांव के ग्रामीणों ने भाद्र माह की संक्रांति को गांव की सीमा पर स्थित क्षेत्रपाल (हरियालू) देवता की पूजा-अर्चना कर नए अनाज का भोग अर्पित किया। रविवार को डिम्मर और खोला गांव की सीमा पर स्थित क्षेत्रपाल देवता के पौराणिक स्थान पर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आराध्य हरियालू देवता की पूजा कर दाल-चावल, रोंट, मालपूवे, पंच मेवा आदि का भोग लगाया। इस मौके पर संदीप डिमरी, मनोज डिमरी, अमित खंडूड़ी, सुबोध डिमरी, डाॅ. गौरव डिमरी, शशिकांत डिमरी, हरीश डिमरी, प्रभुकांत डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद
घी संक्रांति का त्योहार मनाया
आदिबदरी। क्षेत्र के गांवों में घी संक्रांति का त्योहार परंपरागत और धूमधाम के साथ मनाया गया। भाद्रपद के शुभारंभ पर आयोजित घी संक्रांति पर लोगों ने घी के पकवान बनाकर ईष्ट देवों को चढ़ाए और लोगों को भी दिए। जुलगढ़, भलसों, ढमकर, नगली, बेड़ी, सिलपाटा, खेती सहित क्षेत्र के तमाम गांवों में घी संक्रांति मनाई गई। संवाद