{"_id":"613796368ebc3eb6341afb65","slug":"workers-demonstrated-in-the-collectorate-premises-gopeshwar-news-drn3897099186","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनल कर्मचारियों ने वेतन, नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांगों पर कार्रवाई की मांग की।
उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार समान कार्य का समान वेतन और नियमितीकरण के लिए नियमावली बनाई जाए। विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों के पदों को एक्स कैडर के पद के रूप में मानते हुए कर्मियों की सेवाएं समाप्त न की जाएं। जिन विभागों से उपनल कर्मी हटाए गए हैं उनको वापस लिया जाए। सर्वोच्च न्यायालय का अंतिम आदेश आने तक राज्य सरकार की ओर से की जा रही भर्तियों में उपनल कर्मियों की तैनाती वाले पदों को रिक्त न माना जाए। सेवा के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर 20 लाख रुपये का बीमा और आश्रित को नौकरी की व्यवस्था की जाए।
प्रदर्शन करने वालों में जिला संयोजक योगेंद्र लिंगवाल, सह संयोजक दीन दयाल सिंह, भूपेंद्र तिवारी, अजय शाह, सुनील खाली, राजेश चौहान, सूरज कुमार, मनोज तिवारी, दिलीप कुमार, बृजमोहन रावत, अनिल तोपाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।