फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Workers boycotted work after not receiving salary for four months

Chamoli News: चार माह से वेतन नहीं मिलने पर मजदूरों ने किया कार्यबहिष्कार

Wed, 18 Dec 2024 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 18 Dec 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Workers boycotted work after not receiving salary for four months
हेलंग में विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के गेट पर प्रदर्शन करते मजदूर। संवाद 
फोटो
विज्ञापन

एचसीसी के गेट के बाहर किया प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ/पीपलकोटी। चार माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था एचसीसी के मजदूरों ने कार्यबहिष्कार किया। साथ ही एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) के गेट के बाहर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

मजदूरों ने आरोप लगाया कि वे एचसीसी कंपनी के ठेकेदार के साथ दस वर्ष से कार्य कर रहे हैं लेकिन समय पर उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। पीएफ भी नहीं दिया जा रहा है। अब पिछले चार माह से वेतन नहीं दिया है। इससे गुस्साए मजदूरों ने कार्यबहिष्कार करते हुए कार्यस्थल के पास नारेबाजी की। कहा कि समय पर धनराशि नहीं मिलने से उन्हें घर का खर्चा चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में अरविंद सिंह, राकेश सिंह, विक्रम सिंह, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, पवन सहित अन्य मजदूर शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed