फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Work stopped in the postal department for 12 days

डाक विभाग में 12 दिनों से काम ठप

Wed, 26 Aug 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Work stopped in the postal department for 12 days
चमोली जिले में बीएसएनएल की कनेक्टिविटी न होने से डाक विभाग में 12 दिनों से काम ठप पड़ा है, जिससे विभाग को करीब ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। लेन-देन न होने से गांवों से पहुंच रहे पेंशनर और अन्य ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारी बारिश और भूस्खलन से बीएसएनएल की ओएफसी लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे डाक विभाग में कार्य ठप पड़ा है। जिले के मुख्य डाकघर के साथ ही नारायणबगड़, मैहलचौंरी, बछुवावांण, तपोवन, जोशीमठ, पोखरी, नंदप्रयाग, देवाल, पीपलकोटी, गौचर क्षेत्रों में 12 दिनों से लेन-देन नहीं हुआ है। डाक विभाग के कर्मचारी कार्यालय तक तो पहुंच रहे हैं, लेकिन कनेक्टिविटी न होने से उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ रहा है। कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि लेन-देन न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डाक विभाग को कनेक्टिविटी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। इधर, डाक अधीक्षक जीडी आर्य का कहना है कि जिलाधिकारी और चीफ पोस्टमास्टर जनरल से इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देशित करने की मांग की गई है। जल्द ही सेवा सुचारु होने पर लेन-देन सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस में वीसेट लगाने की मांग
देवाल। संचार सुविधा के अभाव में देवाल ब्लाक में पोस्टऑफिस में लेनदेन नहीं हो रहा है। लोगों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर वी-सेट लगाने की मांग की। बीएसएनएल की संचार सेवा अक्सर खराब रहने से देवाल में लोग परेशान हैं। हरेंद्र गड़िया, हेम मिश्रा ने कहा कि पोस्टऑफिस में कनेक्टिविटी न होने से सभी काम बंद हैं और उपभोक्ताओं को भुगतान नहीं हो रहा है। कई बार डाक विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed