फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Work stopped at Adidari Post Office for one week

आदिबदरी डाकघर में एक सप्ताह से काम ठप

Tue, 04 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Work stopped at Adidari Post Office for one week
एक सप्ताह से आदिबदरी डाकघर में संचार सेवा न होने से उपभोक्ताओं को लेन-देन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पान सिंह, नंदा सिंह, बलवंत सिंह नेगी आदि ने बताया कि एक सप्ताह से दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण पोस्ट ऑफिस में आरडी, जीवन बीमा की पॉलिसी, लेन-देन, रजिस्ट्री आदि कार्यों के लिए आ रहे हैं, लेकिन संचार सेवा न होने से बैरंग लौटना पड़ रहा है। वहीं बीएसएनएल के जेई पंकज कुमार ने बताया कि आदिबदरी में हाईवे किनारे नाली निर्माण के लिए खोदी जा रही सड़क से बीएसएनल के तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जल्द संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीएसएनएल नेटवर्क नहीं होने से डाकघर में काम ठप
बड़कोट। मुख्य डाकघर में पांच दिन से नेटवर्क की समस्या के चलते लेनदेन ठप पड़ा है। बीते रोज ठकराल क्षेत्र से रुकमणी देई डाकघर में जमा पैसों के भरोसे खरीदारी के लिए बड़कोट आई थीं। देवल गांव निवासी महेश डोभाल का कहना है कि वे तीन दिन से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। जय हो ग्रुप के रणवीर सिंह, सुनील, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत आदि डाकघर की व्यवस्था शीघ्र नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रभारी पोस्टमास्टर कल्पना बडोनी ने बताया कि नेटवर्क की दिक्कत के कारण लेन देन कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed