{"_id":"679b853bbdba0a9e890d0d8e","slug":"work-on-connecting-turbine-rotor-and-stay-ring-begins-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110513-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: टरबाइन के रोटर और स्टे रिंग जोड़ने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: टरबाइन के रोटर और स्टे रिंग जोड़ने का काम शुरू
Thu, 30 Jan 2025 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पीपलकोटी (चमोली)। टीएचडीसी की ओर से अलकनंदा पर निर्माणाधीन 444 मेगावाट की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस क्षेत्र में टरबाइन के रोटर और स्टे रिंग को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रोटर और स्टे रिंग को जोड़ने का काम शुरू हुआ। टीएचडीसी के निदेशक (तकनीकी) भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि रोटर और स्टे रिंग का जुड़ना जल विद्युत उत्पादन इकाई की स्थापना में एक महत्वपूर्ण चरण है। यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे देश के सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में विशेष योगदान होगा। परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने कहा कि यह पूरी परियोजना टीम व परियोजना से जुड़ी संस्थाओं के सामूहिक प्रयास का प्रमाण है। इस मौके पर सीजीएम एके घिल्डियाल, यूडी डंगवाल, जेएस बिष्ट, अरुण कुमार, एसपी डोभाल, आरपी नौटियाल के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे।