फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women will stage Ramlila

पहली बार खनसर में महिलाऐं करेंगी गढ़वाली तर्ज पर रामलीला मंचन

Sun, 31 Jul 2022 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women will stage Ramlila
महिला सशक्तीकरण विकास समिति खनसर माईथान की महिलाएं अगस्त के आखिरी सप्ताह से मेला मैदान में रामलीला का मंचन करेंगी। खनसर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट व महिला सशक्तीकरण विकास समिति की अध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि खनसर घाटी की सभी 40 महिला मंगल दलों के सहयोग से पहली बार महिलाएं रामलीला का मंचन करेंगी। रामलीला के लिए पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया गया है। राम के लिए कोट गांव की सरिता देवी, लक्ष्मण के लिए बछुवाबांण की संगीता देवी, सीता के लिए आशा देवी, हनुमान के लिए मधु देवी पात्रों का चयन किया गया है जबकि कोट गांव की देवी रावण व चौतरिया की इंद्रा देवी मेघनाथ का रोल अदा करेंगी। रामलीला के सफल मंचन के लिए आयोजित समिति की बैठक की गई जिसमें समिति के प्रबंधक खुशाल सिंह, संयोजक मोहन सिंह, संरक्षक नारायण बिष्ट, हारमोनियम मास्टर बुरांस कला मंच के ध्यान सिंह बिष्ट और पूनम देवी, मंजू देवी और सावित्री मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed