फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nari shakti vandan Women took out scooty rally, said- Thanks Modi ji

Chamoli News: महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली, कहा-थैंक्स मोदी जी...हाथों में मेहंदी से बनाए कमल के फूल

Wed, 06 Mar 2024 02:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 06 Mar 2024 02:34 PM IST
सार

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत गढ़वालभर में भाजपा महिला माेर्चा की महिलाओं ने स्कूट रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। हाथों में मेहंदी से कमल के फूल बनाए।

विज्ञापन
Nari shakti vandan Women took out scooty rally, said- Thanks Modi ji
महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गढ़वालभर में भाजपा महिला मोर्चे की महिलाओं ने रैली निकाली और प्रधानमंत्री मोदी काे धन्यवाद दिया। कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन विधेयक लाकर महिलाओं को और मजबूत करने का काम किया है। साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व हाथों में मेहंदी से कमल का फूल बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव का आगाज किया।

विज्ञापन


श्रीनगर महिला कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने दुपहिया वाहन रैली निकालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। रैली को महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अनीता बुढ़ाकोटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पौड़ी चुंगी से शुरू होकर मुख्य बाजार श्रीनगर होते हुए गढ़वाल लोकसभा चुनाव कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


महिला मोर्चा जिला प्रभारी नेहा शर्मा ने बताया कि मातृ शक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान दिया। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस दौरान रैली में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना गैरोला, ऊषा कंडारी, अंजना डोभाल, गगमा तौफीक, प्रमिला भंडारी, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, रेनू सुंदरियाल, आशा फरासी आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीनाथ मंदिर परिसर तक निकाली स्कूटी रैली
गोपेश्वर में यहां भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में महिलाओं ने पुलिस मैदान से गोपीनाथ मंदिर परिसर तक स्कूटी रैली निकाली। इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पुष्पा पासवान, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, विनोद कनवासी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, संदीप रावत, ज्योति आदि मौजूद रहे।

नई टिहरी और गजा में भी नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जिला महामंत्री उदय रावत, मंडलध्यक्ष गोपीराम चमोली, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, उर्मिला राणा, लीला मखलोगा, मस्ता नेगी मौजूद थे। दूसरी ओर गजा स्थित बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजिका मीना खाती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिला के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  गठबंधन के बीच हरिद्वार लोस सीट पर सपा की निगाहें, ऐसा है वोटों का गणित

गैरसैंण: महिलाओं ने दी कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
महिला दिवस के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 23 महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में लोकसंस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व प्रधान कुसुमलता गैड़ी, नपं के पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह और गंगा सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता करते हुए नपं की पूर्व वार्ड सदस्य सरोज शाह ने कहा कि आठ मार्च को महाशिवरात्रि की वजह से महिला दिवस पर होने वाला यह सम्मेलन आज किया जा रहा है। कार्यक्रम में शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका कुसुमलता गड़िया एवं 23 ममंद की अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जानकी रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष कस्तूरा देवी, उषा बिष्ट, त्रिलोक नेगी, जसवंत शाह, दिनेश गौड़, दीक्षा बरमोला, बबली सैंजवाल, शांति आदि मौजूद थे। संचालन सरोज शाह और रश्मि गौड़ ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed