{"_id":"58e9133f4f1c1b081a5b696e","slug":"women-sitting-next-to-the-liquor-shop-did-not-let-the-sale","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के आगे बैठी महिलाएं, नहीं होने दी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के आगे बैठी महिलाएं, नहीं होने दी बिक्री
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक मुख्यालय पर संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं ने दुकान के बाहर ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने दुकान से शराब की बिक्री नहीं होने दी।
विज्ञापन
पुलिस ने महिलाओं को धरना खत्म करने के लिए समझाया लेकिन वह नहीं मानीं। उन्होंने कहा कि जब तक अंग्रेजी शराब की दुकान को ब्लाक मुख्यालय से हटाया नहीं जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
पूर्णा गांव की महिलाओं ने बाजार में शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला मंगल दल तथा वैदनी स्वायत्त सहकारिता समिति ने शराब की दुकान के बाहर धरना देकर शराब की बिक्री नहीं होने दी। महिलाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे तक धरने पर डटी रहीं। एक बजे के बाद तलौर गांव की महिलाएं धरने पर पहुंचीं।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि हर दिन अलग-अलग गांवों की महिलाएं आकर शराब की दुकान के बाहर धरना देंगी। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन ने महिलाओं से धरना खत्म करने की बात कही, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं।
धरना देने वालों में पूर्णा की महिला मंगल दल अध्यक्ष साबुली देवी, वैदनी सहकारिता के अध्यक्ष हीरा देवी पांगती, तलौर की अध्यक्ष हरूली देवी, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, धनुली देवी, खष्टी देवी, नंदी देवी, गीता देवी, सरस्वती देवी, सपना देवी, लीला देवी, मुन्नी देवी, गंगा देवी, हरूली देवी, गोविंदी देवी व तलौर की महिला मंगल दल के बसंती देवी, पार्वती देवी, धर्मा देवी और मदुली देवी आदि शामिल थे।