फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women sang Mangal songs when road work started

Chamoli News: सड़क का काम शुरू होने पर महिलाओं ने गाए मांगल गीत

Mon, 04 Mar 2024 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 04 Mar 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Women sang Mangal songs when road work started
फोटो
विज्ञापन

जेसीबी को पहनाई माला, दो किमी सड़क निर्माण होने से पैदल चलने से मिलेगा छुटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। पंवार राजाओं की राजधानी रही और 52 गढ़ों में से एक चांदपुर गढ़ी से नौना पय्यां गांव के लिए सड़क निर्माण शुरू हो गया है। सोमवार को यहां स्वीकृत सड़क का भूमि पूजन किया गया। जैसे ही जेसीबी से सड़क का काम शुरू हुआ तो उत्साहित महिलाओं ने ....... दैणा होया गणपति देवा, शुभ कारज मंगल करयां....., दीया अर बाती, फूल अर पाती, शुभ घड़ी शुभ होंया दिन अर राती... सहित कई मांगल गाए और जेसीबी को माला पहनाकर अपनी खुशियां जताईं। दो किमी लंबी इस सड़क का निर्माण एक साल में हो जाएगा और नौना, पय्यां, दरमोली, आली मज्याडी सहित डेढ़ हजार से अधिक की गांवों तक सड़क पहुंच जाएगी। ऐसे में ग्रामीणों को पैदल चलने से निजात मिल जाएगी।

दशकों से तहसील के नौना, पय्यां के ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे लेकिन लगातार विभागीय आपत्तियों के कारण मामला लटकता रहा। अब सड़क की स्वीकृति मिल गई है। दो किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण 89 लाख की लागत से होगा। इसका सोमवार को भूमि पूजन हुआ। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी ने कहा कि सरकार हर गांव को सड़क से जोड़ने के लिए काम कर रही है। वहीं लोनिवि के अभियंता राजेश ने बताया कि एक साल में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। कार्यक्रम में अनीता देवी, माधुरी देवी, शशि खंडूड़ी, आराधना देवी, उमा देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलम कोहली, भाजपा चांदपुर गढ़ी मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र प्रभु, भाजपा मंडल महामंत्री नारायण नेगी, भगवती खंडूड़ी, कैलाश खंडूड़ी, लक्ष्मी प्रसाद और पूर्ण सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed