{"_id":"58f39ec64f1c1b17744709f4","slug":"women-s-protest-against-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल में महिलाओं ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल में महिलाओं ने निकाला जुलूस
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवाल
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
देवाल में शराब की दुकान को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शराब की दुकान बंद करने को लेकर नवें दिन भी धरना जारी रहा। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ब्लाक को शराब मुक्त बनाने की मांग की।
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने और देवाल को शराबमुक्त बनाने को लेकर ब्लाक की महिलाओं द्वारा पिछले नौ दिन से आंदोलन किया जा रहा है। महिलाएं यहां रात और दिन शराब की दुकान पर तालाबंदी कर धरना दे रही हैं। साथ ही दिन में प्रदर्शन और रात में होटलों में शराब को लेकर छापेमारी की जा रही है। इस दौरान यदि शराब पीता हुआ कोई पकड़ा जा रहा है तो महिलाएं शराबियों पर कंडाली लगा रही हैं।
विज्ञापन
रविवार को महिलाओं ने ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट के नेतृत्व में बाजार में जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन से शराब की दुकान को बंद कर ब्लाक को शराब मुक्त बनाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में हीरा पांगती, बलाड़ की प्रधान जशोदा देवी, नंदी कुनियाल, पार्वती गड़िया, कलावती परिहार, हिमांती बिष्ट, कमला राणा, भगवती मिश्रा, कौशल्या, बसंती, शारदा, सीमा, पुष्पा, कमला, रेखा, रिंकी, तुलसी, हरकी, सावित्री, शांति, मुन्नी, किरन जोशी, मंजू मिश्रा, देवकी, महादेवी, आनंदी, संगीता, नंदी शामिल थे। महिला मंगल दल बलाड़, कुलिंग, हिमनी, सवाड़, अठठू, सेलखोला, बांक, मुंदोली, ल्वाड़ी, ताजपुर, कांडे, तलौर, पदमल्ला, पूर्णा, इच्छोली, कैल, घेस, हाटकल्याड़ी, लौसरी, देवसारी, फल्दियागांव आदि गांवों की महिलाओं ने धरना दिया। महिलाओं ने कहा कि जब तक शराब की दुकान को नही हटाया गया आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन